हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में रेलवे क्रॉसिंग पर एक रेल कर्मचारी की ट्रैक पर काम करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान अन्य रेलवे कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घण्टों हंगामा किया। रेलवे विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अकबरपुर-सिहाना रोड पर गेट नम्बर 538 के पास सुबह रेलवे ट्रैक पर चाबी ठोक रहे मथुरा निवासी 50 कैलाश चंद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथी रेल कर्मचारी फिरोज खान ने बताया कि सुबह कोहरा अधिक होने के कारण ट्रेन दिखाई नहीं दी, जिसके चलते रेलवे ट्रेक पर चाबी ठोक रहे कीमैन कैलाश चंद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं साथी कीमैन की मौत की खबर लगते ही आसपास काम कर रहे कर्मचारियों ने रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोपी लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कीमैन इकबाल ने आरोप लगाया कि रेल विभाग के अधिकारी एक कीमैन से 4 किलोमीटर लम्बाई के सेक्सन पर जबरन ट्रैकमैन कार्य कर रहे हैं। काम न करने पर चार्जशीट जारी करने की धमकी अधिकारी देते हैं। कई कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोक दिया है। जिसके चलते ज्यादातर रेल कर्मचारी डिप्रेशन में कार्य कर रहे हैं। कैलाश चंद की भी डिप्रेशन के कारण मौत हुई है। बार-बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या को सुनने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं है। ट्रैकमैन द्वारा किए जा रहे हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुचें रेलवे के अधिकारियों ने मृतक की हर सम्भव मदद एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
