हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 10 सितंबर 2023 प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर ललित भाटी, स्वाट टीम व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा दिनांक 09/09/2023 को डकैती की योजना बना रहे 08 शातिर बदमाशों को जन्मभूमि लिंक रोड पुल के नीचे तपेश्वर महादेव मन्दिर मोड खोखा के पास से समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया है और अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घटना का संक्षिप्त विवरण – मथुरा एक पर्यटक शहर है जहां दिनांक 07/08/2023 को जन्माष्टमी का प्रोग्राम था, मथुरा में काफी भीड़ थी तो सभी अभियुक्तगण ने मिलकर यहां चोरी, लूट व डकैती की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था लेकिन दांव न लग पाने के कारण किसी घटना को अंजाम नही दे सके। दिनांक 09/09/2023 की रात्रि को इनके द्वारा मथुरा शहर में डकैती जैसी घटना कारित किये जाने की योजना बनाई जा रही थी जिसके लिए ये सभी 08 अभियुक्तगण सुनसान जगह जन्मभूमि लिंक रोड पुल के नीचे तपेश्वर महादेव मन्दिर मोड खोखा के पास एकत्रित हुये थे और वहां डकैती जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे और अधिक रात्रि होने का इन्तजार कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस वहां पहुँची और कुल 08 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
