हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गुरुवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने कंटेनर ट्रक लूट लिया। बदमाश ट्रक के चालक और क्लीनर को भी बंधक बना कर साथ ले गए। 125 फ्रीज से भरे कंटेनर ट्रक की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। ट्रक को माल सहित बरामद कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। ट्रक लूट की वारदात की जानकारी लीक न हो इसके लिए पुलिस ने पूरे दिन मामले दबाए रखा। लेकिन मथुरा पुलिस की कुछ टीम दिन भर लूटे गए ट्रक की बरामदगी के लिए प्रयास करती रही। नतीजा देर शाम मथुरा पुलिस ने ट्रक माल सहित बरामद कर लिया। फरीदाबाद से व्हर्ल पुल कंपनी की फ्रीज लेकर चालक बुलंदशहर निवासी कैलाश और क्लीनर पलवल हरियाणा निवासी राजू सैनी ग्वालियर के लिए चले। कैलाश और राजू ट्रक को लेकर जैसे ही थाना छाता क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शेरगढ़ कट के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए इको कार सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा कर अपने कब्जे में ले किया। चालक,क्लीनर को बंधक बना कर कार में डाल कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रक और बंधक बनाए चालक ,क्लीनर को लेकर थाना छाता और कोसी क्षेत्र में घूमते रहे। इस दौरान ड्राइवर और क्लीनर से मारपीट भी की गई। सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने कैलाश और राजू को गांव हताना के पास जंगलों में फेंक दिया। सुबह जब ग्रामीण जंगलों की तरफ गए तब उन्होंने दोनों के हाथों में बंधी रस्सी को खोला जिसके बाद जानकारी थाना कोसी पुलिस को दी गई। ट्रक लूट कांड की सूचना मिलते ही थाना कोसी प्रभारी अनुज कुमार सक्रिय हुए और उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद एसएसपी ने कोसी थाना प्रभारी के साथ ,एसओजी, सर्विलांस सहित 5 टीम बनाई और ट्रक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस की टीमों ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की और आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को तलाशना शुरू कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ट्रक के समीप पहुंच गई और ट्रक को माल सहित बरामद कर लिया।एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फ्रीज से ले कर जा रहे ट्रक के लूटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की टीमों ने ट्रक को बरामद कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
