हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने जिला और महानगर अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मथुरा सहित ब्रज क्षेत्र के 19 जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम का एलान किया। इस सूची के जारी होते ही जहां बनने वाले जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं जिन दावेदारों के नाम लिस्ट में चल रहे थे उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जारी की गई लिस्ट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला महामंत्री रहे निर्भय पांडे को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया। उन्हें मधु शर्मा की जगह जिम्मेदारी दी गई। निर्भय पांडे मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे और वर्तमान में ब्रज क्षेत्र में प्रशिक्षण का दायित्व देख रहे थे। मथुरा महानगर के अध्यक्ष बनाए गए घनश्याम लोधी राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य हैं। इसके साथ ही उन पर कोसी मंडल और आगरा की एत्मादपुर विधानसभा का भी प्रभार रहा। शुरू से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा रहा घनश्याम लोधी के 3 बेटा हैं। घनश्याम लोधी के बड़े बेटा सिद्धार्थ लोधी विद्यार्थी परिषद,बजरंग दल, युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहे। मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल निकाय चुनाव में मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद का चुनाव लडे। पार्टी सिंबल पर चुनाव लडने के बाद वह जीते और मेयर बने। विनोद अग्रवाल के मेयर बनने के बाद से वह महानगर अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
