• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में गणेश पूजन की धूम:जगह जगह सजे गणपति के दरबार,विघ्न विनाशक का किया जा रहा पूजन

ByVijay Singhal

Sep 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में प्रथम पूज्यनीय गणपति के पूजन की धूम मची है। मथुरा,वृंदावन में कई जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। गणेश मंदिर और सजाए गए पंडालों में भक्त पूजन कर रहे हैं और लगा रहे हैं गणपति बप्पा मोरया के जयकारे। बांके बिहारी के गणपति का किया पूजन विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में विराजमान गणपति की प्रतिमा का मंदिर के पुजारीयों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद गणपति की आरती उतारी गई और उनको मोदक का प्रसाद अर्पित किया। मंदिर में गणपति भगवान बांके बिहारी के समक्ष विराजमान हैं। बांके बिहारी के गणपति का किया पूजन विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में विराजमान गणपति की प्रतिमा का मंदिर के पुजारीयों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद गणपति की आरती उतारी गई और उनको मोदक का प्रसाद अर्पित किया। मंदिर में गणपति भगवान बांके बिहारी के समक्ष विराजमान हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर वृंदावन के लोई बाजार में पंडाल सजाए गया है। गणपति सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से विराजमान कर पूजन अर्चन किया गया। आकर्षक तरीके से सजाए गए पंडाल में विराजमान गणपति का भक्तों ने पूजन अर्चन किया गया। गणपति उत्सव के लिए पूरे बाजार को 1 हजार रंग बिरंगे छाता से सजाया गया। पंडाल में देशी विदेशी फूलों से सजावट की गई। यहां मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गणपति की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद महा आरती की और लड्डू का प्रसाद लगाया। शहर के प्राचीन मंदिर मोटा गणेश पर भी विविध धार्मिक आयोजन किए गए। यहां रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद उनको दूब घास से बनी माला अर्पित की गई। भक्त सुबह से मोटा गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.