• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में पूर्व आईपीएस ने सीआईएसएफ जवानों को बताए तनाव मुक्त जीवन जीने के उपाय

ByVijay Singhal

Feb 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के मनोबल को मजबूत करने के लिए इकाई प्रभारी अभिषेक कुमार साहू उप कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में मथुरा रिफाइनरी नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर हॉल में तनावमुक्त रहने के लिए एक मोटिवेशनल टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस शैलजाकांत मिश्रा पहुंचे, मुख्य अतिथि का बल सदस्यों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया।
पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलजाकांत मिश्रा ने सीआईएसएफ बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए जवानों को जीवन में अपने फर्ज के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन में भी तनावमुक्त रहने के उपाय बताए। मोटिवेशनल टॉक से सीआईएसएफ जवानों का मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर निरीक्षक गिरीश कुमार, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महिला निरीक्षक कुमारी किरण, महिला निरीक्षक मोनिका एवं इकाई के अन्य बल सदस्य मुख्य रूप उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.