• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा एटा से आया नकली दूध से भरा टैंकर

ByVijay Singhal

Aug 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जनपद में मिलावटी दूध की बिक्री की शिकायत को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो उठी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में गैर जनपदों से आने वाले दूध के टैंकर और दूधियाओं को चेक कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 7 बजे राया सादाबाद रोड स्थित गांव नगोड़ा तहसील महावन में एटा से आ रहे दूध के टैंकर को रोका गया। बताया जाता है टैंकर में करीब 6 हजार लीटर दूध भरा हुआ था जिसे मथुरा के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। टैंकर के ड्राइवर बॉबी ने बताया कि उक्त दूध संजय यादव निवासी जलेसर जनपद एटा का है। निरीक्षण में उक्त दूध के मिलावटी/ अवमानक होने के संदेह पर दूध का एक नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया है । लैब से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं भरत सिंह द्वारा की गयी ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.