हिदुस्तान 24 टीबी नजेव्स7 चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के 424323 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवारों को मार्च में महज एक किलो गेहूं से महीने भर काम चलाना होगा। शासन की ओर से जिला पूर्ति विभाग को प्रति यूनिट (कार्ड में दर्ज हर व्यक्ति) एक किलो गेहूं वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा दो किलो बाजरा और दो किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवारों को सरकार की ओर से कार्ड में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति के लिए हर माह पांच किलो खाद्यान्न निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। खाद्यान्न की निश्चित मात्रा तो पांच किलो रहती है। मगर, मौसम व उपलब्धता के हिसाब से गेहूं, चावल मक्का/बाजरा के वजन में घटत-बढ़त कर दी जाती है। मार्च में जिला पूर्ति विभाग को, जो खाद्यान्न वितरण का आदेश हुआ है। उसके मुताबिक एक व्यक्ति के लिए एक किलो गेहूं वितरण का आदेश हुआ है। राशन वितरण की तिथि का भी अभी तक एलान नहीं हुआ है। अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च में 14 किलो गेहूं अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च में 14 किलो गेहूं, 14 किलो चावल और सात किलो बाजरा वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग को शासन की ओर से इस संबंध में आदेश मिल गया है। 18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी चीनी होली पर गरीबों की गुजिया सरकारी चीनी से मीठी होगी। मार्च में अंत्योदय कार्ड धारकों को सरकारी गल्ले की दुकान से तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च में 14 किलो गेहूं
अंत्योदय कार्ड धारकों को मार्च में 14 किलो गेहूं, 14 किलो चावल और सात किलो बाजरा वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग को शासन की ओर से इस संबंध में आदेश मिल गया है।18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी चीनी होली पर गरीबों की गुजिया सरकारी चीनी से मीठी होगी। मार्च में अंत्योदय कार्ड धारकों को सरकारी गल्ले की दुकान से तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। सतीश चंद्र मिश्रा, डीएसओ ने कहा शासन की ओर से तय वितरण स्केल के अनुसार मार्च में खाद्यान्न का वितरण होगा। इस माह पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को एक किलो गेहूं, दो किलो बाजरा और दो किलो चावल वितरित किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
