• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में कांग्रेसियो ने मुकेश धनगर को चुनाव में जिताने के लिए बनाई रणनीति

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 17 लोकसभा इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को विजयी बनाने हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी होली गेट स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में विचार विमर्श व रणनीति बनाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मथुरा में कार्यकर्ताओं के बीच से ज़मीनी संघर्ष करने वाले उम्मीदवार को उतारा गया है। सभी पार्टी जन अपने मतभेदों को भुलाकर पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हो जाएं और गली मुहल्ले और वार्ड स्तर पर मतदाताओं को बताएं कि दस वर्षों में भाजपा देशवासियों को छलावे के अलावा कुछ नहीं दे पाई है।

बैठक में बताया गया कि पहली बार पार्टी द्वारा कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए जाने से सभी उत्साहित हैं और वे बढ़ चढ़कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में काम कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र कि एनडीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जनता 10 साल के शासन से ऊब चुकी है आने वाले 26 अप्रैल को जनता जनार्दन अपने मत की ताकत से उन्हें उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है और वह इस बार कांग्रेस की ओर आंखें गढाए है।

पार्टी के सचिव राजेश राज जीवन, लोकसभा कॉर्डिनेटर शरद उपाध्याय, सचिव कमलेश ओझा, सुरेंद्र कुशवाह आदि ने भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से मुकेश धनगर बनकर वोट मांगने का आग्रह किया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि मुकेश धनगर ओबीसी,एससी, एसटी, किसान, गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक ,व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का काम भी करेंगे। संचालन सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गौड़ ने किया।

बैठक में पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश शर्मा, निगम पार्षद संतोष पाठक, धनंजय सिंह, पुनीत बघेल, राहुल अरोड़ा, जिलानी क़ादरी, महेश चौबे निशात अहमद यूनुस गाजी अबरार बरसी राजू फारुकी महेश चोबे राकेश दिवाकर पूर्व प्रधान सीता अग्रवाल प्रवीण ठाकुर अमित राज रवि कुमार वाल्मीकि सागर मेहर रिंकू चौधरी आशुतोष जेटली विपुल पाठक अमित पाठक मुस्लिम कुरेशी कासन रिजवी आशीष अग्रवाल मुरारी मेहर रज्जू कुरैशी सलमान खान कलुआ बृजेश शर्मा दीपक पाठक प्रकाश शर्मा जुगल बनसोडे हर्ष कुमार बबलू कमल शर्मा ऋतुराज शर्मा नीरज विजय पांडे सुरेंद्र गोस्वामी सुनील सारस्वत अनूप गौतम खुदा बक्श वरुण अरोड़ा हाथरस शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज कुमार संत आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जानो ने चुनाव जीतने के लिए अपने अपने सुझाव दिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.