• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में लॉटरी के नाम पर करोड़ों का खेल:9 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकद्दमा, व्यापारियों में आक्रोश

ByVijay Singhal

Nov 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लॉटरी और प्रापर्टी के नाम पर शहर के व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अनुराग अग्रवाल वैद्य, नौहझील का सपा नेता अनिल अग्रवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, जानलेवा हमले और धमकी देने के आरोप में कोतवाली थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। व्यापारी लंबे समय से वैद्य के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वैद्य की धमकी से घबराकर घर छोड़ने वाले गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि अनुराग वैद्य के यहां 40 लाख रुपये की चार लाटरी डाली थीं। वैद्य ने यह धनराशि लाटरी की अवधि पूरी होने के बाद भी नहीं लौटाई। तगादा करने पर राधाधाम में फ्लैट का बैनामा करने का वायदा किया। लेकिन बैनामा भी नहीं किया। तगादा करने पर अनुराग वैद्य और उसके परिवारीजन ने धमकाया। एफआईआर में उन्होंने वैद्य की ओर से धमकाने वाले प्रमोद वाल्मीकि व आकाश वाल्मीकि को भी नामजद किया गया है। दूसरी एफआईआर व्यापारी राहुल बंसल ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अनुराग अग्रवाल वैद्य के यहां एक करोड़ 20 लाख रुपये की लाटरी डाली थी। अनुराग ने लाटरी का पैसा हजम कर लिया। दबाव बनाने पर राधा धाम में विला दिलवाने का वायदा किया। उनका आरोप है कि वैद्य अपने परिवारीजन, सपा नेता अनिल अग्रवाल सहित कई लोगों के साथ व्यापारियों के साथ ठगी करने वाला गिरोह संचालित करता है। इस गिरोह के सदस्य व्यापारियों को बातों में फंसाकर धन का निवेश कराते हैं और इसके बाद उनका पैसा हड़प कर जाते हैं। राहुल बंसल ने बताया कि अनुराग का साढ़ू आगरा निवासी योगेश अग्रवाल भी इसी गैंग का सदस्य है। एफआईआर में अनुराग अग्रवाल, नौहझील का सपा नेता अनिल अग्रवाल, अनुराग का बेटा सिद्धार्थ, पत्नी निहारिका, योगेश अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, आकाश वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि नामजद हैं व एक अन्य अज्ञात है। इसी तरह मनीष की एफआईआर में भी इन सभी को नामजद किया गया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.