• Mon. Oct 27th, 2025

मथुरा में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की आवाज पर झूमे बृजवासी , हर किसी को बना दिया दीवाना

ByVijay Singhal

Nov 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । ब्रजरज उत्सव में एक बार फिर बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की आवाज का जादू हर किसी दीवाना बना गया। उनके गीतों के सूफियाना अंदाज पर लोग झूम उठे। बुधवार को कैलाश खेर के स्वरों के साथ देर शाम शुरू हुई संगीत की महफिल ब्रजरज उत्सव को यूं ही देर रात तक रोशन करती रही।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंदीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन का संयुक्त आयोजन ब्रजरज उत्सव 2024 यादगार बन गया है। 11 दिवसीय उत्सव के 9 वें दिन बालीवुड सिंगर कैलाश खेर की आवाज ने ब्रजरज उत्सव की खूबसूरती में एक और यादगार पल जोड़ दिया। उनकी आवाज ने ऐसा जादू बिखेरा कि मथुरावासियों के दिलों पर छा गई। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाश खेर ने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया के स्वरों के साथ की। इसके बाद उन्होंने आओ जी आओ जी आओ जी आओ भरमाओ जी गाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पद्मश्री कैलाश खेर ने मथुरावासियों से सीधे जुड़ते हुए बारम्बार प्रणाम किया। फिर भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि का गुणगान किया। गीत संगीत पर फिर से लौटते हुए उन्होंने पंजाबी गीत तौबा तौबा वे तेरी सूरज माशा अल्लाह ने भीड़ को अपने रंग में रंग लिया। कैसे बताए क्यों तुमको चाहें यारा बता ना पाए की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। और फिर देखते ही देखते कुछ पलों में धौलीप्याऊ के रेलवे मैदान पर विशाल जनसमूह का उत्साह जोश में बदल गया। रंगदीनी रंगदीनी रंगदीनी पिया के रंगदीनी ओढ़नी जैसे गीत पर कैलाश खेर की आवाज और संगीत की धुनों पर लोग झूमने लगे। इस मौके पर एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी दीपक कुमार, कमिश्नर आगरा रितु माहेश्वरी, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, विप्रा सचिव अरविंद द्विवेदी, विप्रा ओएसडी प्रसून द्विवेदी , डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
ब्रज रज उत्सव भीड़ उमड़ रही है। भले ही उत्सव में लोगों का आवागम दिन भर चलता है, लेकिन भीड़ की चमक सूरज की किरणें बंद होने के बाद नजर आती हैं। शाम को लाइट की झिलमिल को देख लोग आनंदित हो जाते हैं। उत्सव में आए हस्तशिल्पी भी इस भीड़ को देखकर उत्साहित हैं
मथुरा। ब्रजरज उत्सव 2024 अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। उत्सव को लेकर मथुरावासियों में उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार ब्रजरज उत्सव की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा की प्रसिद्ध नाट्य प्रस्तुति हमारे राम से हुई थी। बीते दो दिन में स्वास्ती मेहुल और मिश्र बंधु के भजनों पर लोग जमकर नाचे। इस तरह प्रत्येक दिन ब्रज रज उत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ एक अतिथि कलाकार की शानदार प्रस्तुति हुई हैं। पिछले 9 दिन से चल रहे इस दौर में अब 10 वें दिन बृहस्पतिवार को प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा गजल प्रस्तुत करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.