हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव ऐंच में किसान ब्रज किशोर ने पराली जलाई थी। सैटेलाइट से मिली जानकारी के बाद देर शाम 7.30 बजे छाता तहसील से नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार पंचायत सचिव रफीक अहमद गांव पहुंचे। टीम को देख ब्रज किशोर के पक्ष में कई किसान आ गए। टीम ने कार्रवाई की बात कही तो ब्रज किशोर भड़ककर अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। पराली जलाने की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर किसानों ने हमला बोल दिया। एक किसान ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। लेखपाल ने रोका तो किसान ने उनके ऊपर भी केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाने की कोशिश की। टीम किसी तरह किसानों के चंगुल से छूटकर भागी। इस मामले में थाने में प्राथमिकी कराई गई है। कोसीकलां के गांव ऐंच में किसान ब्रज किशोर ने पराली जलाई थी। सैटेलाइट से मिली जानकारी के बाद देर शाम 7.30 बजे छाता तहसील से नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार, पंचायत सचिव रफीक अहमद गांव पहुंचे। टीम को देख ब्रज किशोर के पक्ष में कई किसान आ गए। टीम ने कार्रवाई की बात कही तो ब्रज किशोर भड़ककर अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। आरोप है लेखपाल दिनेश कुमार ने रोका तो किसान ने उनके ऊपर भी केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाने का प्रयास करने लगा। टीम ने वहां से निकलने की कोशिश की तो किसानों ने उनके वाहनों को रोक लिया। किसी तरह टीम जान बचाकर वहां से भाग आई। कोसीकलां थाने में शुक्रवार को किसान ब्रज किशोर समेत 10 लोगों के खिलाफ हमला बोलने, अभद्रता करने और जिंदा जलाने का प्रयास करने की धारा में प्राथमिकी कराई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया, एसडीएम छाता से वार्ता के बाद इस मामले में आरोपित किसानों के खिलाफ प्राथमिकी अंकित की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
