• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में हाथ पर सुसाइड नोट लिख लगाई फांसी:लड़की का दर्द- मां ने पिताजी से इज्जत लुटवाई और इल्जाम दूसरे पर लगा

ByVijay Singhal

Mar 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में किशोरी के आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। किशोरी की मौत का कारण हैंगिंग आया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। किशोरी के हाथ पर लिखा है- मां ने पिताजी से इज्जत लुटवाई और इल्जाम दूसरे पर लगा, भाई के सोने के बाद, इतने में समझो तो ठीक। पुलिस इस मामले में अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बुधवार को ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रह रही किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय परिवार बाहर गया हुआ था। किशोरी के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही सूचना पुलिस को दी।
हमीरपुर का रहने वाला एक परिवार नौहझील में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। यह परिवार वहीं ईंट भट्टे के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। इस परिवार के पास ही हमीरपुर का रहने वाला युवक पवन रहता है। मृतक किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी के पवन से प्रेम संबंध थे।माता पिता ने आरोप लगाया कि 8 दिन पहले उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पवन और उसके दोस्त मुकेश ने रेप किया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भट्टे पर पंचायत हुई और मामला रफा-दफा करा दिया। जिस समय वारदात हुई वह लोग पास में ही किसी के यहां दावत खाने गए थे। बुधवार की शाम को जब किशोरी के माता पिता काम पर गए हुए थे तभी किशोरी का शव झौंपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला। किशोरी की मौत की जानकारी मिलते ही माता पिता रोने लगे। पिता ने जानकारी गांव में अपने परिवार को दी। किशोरी के बाबा ने फोन कर नौहझील पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की जांच की तो हाथ पर कुछ लिखा दिखा। जहां परिवार किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों द्वारा रेप का आरोप लगाया जा रहा था। वहीं उसके हाथ पर जो लिखा उसने सभी को चौंका दिया। किशोरी के हाथ पर लिखा था- मां ने पिताजी से इज्जत लुटवाई और इल्जाम दूसरे पर लगा, भाई के सोने के बाद। इतने में समझो तो ठीक।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला गैंग रेप से जुड़ा होने के कारण पोस्टमॉर्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया। किशोरी के आत्महत्या किए जाने के मामले में एस पी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि किशोरी के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में फिलहाल दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हाथ पर जो लिखा है उसकी फोरेंसिक जांच कराई गई है कि हाथ पर लिखी राइटिंग किशोरी की है या किसी और की। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाइ्र की जाएगी।
 7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.