• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में बेटियों का हाथ थामकर मां ने लगाई मौत की छलांग, रेलवे ट्रैक पर कर्मचारी नहीं भांप सके इरादा

ByVijay Singhal

May 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दो बेटियों का हाथ थामे रेलवे ट्रैक पर घूमती महिला के इरादे रेलवे कर्मचारी भांप नहीं सके। चलते-चलते अचानक सामने से जैसे ही मालगाड़ी आई, दोनों बेटियों का हाथ थामे महिला ने छलांग लगा दी। पलक झपकते ही तीन जिंदगी टुकड़ों में बदल गईं। फिलहाल पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाई है। घटना शुक्रवार दोपहर 1.20 बजे की है। मथुरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर रेलवे कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच लगभग 38 वर्षीय महिला दो बच्चियों के साथ भूतेश्वर रेलवे स्टेशन की ओर से बाजना पुल की ओर जाती दिखी। कर्मचारियों ने समझा कि ये तीनों शार्टकट रास्ते से सहारे आ रही होंगी। इसी दौरान डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आई तो तीनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे कटकर तीनों की मृत्यु हो गईं। एसपी सिटी ने बताया कि एक लड़की लाल रंग का टाप व नीले रंग की जींस तथा दूसरी पीले रंग का टाप व काले रंग की जींस पहने थी। उनकी उम्र 12 और नौ वर्ष के लगभग है। उनके पास से शिनाख्त का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.