• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, साड़ी से फंदा बनाकर कुंडी से लटकी सोनिया

ByVijay Singhal

Aug 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनिया (28) के रूप में हुई है। सोनिया रिफाइनरी थाना क्षेत्र के भाहई गांव में रहने वाले लक्ष्मण सिंह की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले सोनिया की ससुराल में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घुस आया था। इस पर महिला के ससुराल वालों ने आक्रोश जताते हुए युवक की धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की सूचना सोनिया के मायके पक्ष को भी दी गई थी। इस घटना के बाद से सोनिया और उसके पति के बीच विवाद बढ़ गया था। परिजनों के अनुसार, आपसी कहासुनी के बीच सोनिया ने घर के कमरे में दरवाजे की कुंडी से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला की हत्या की गई है। लेकिन मौके की परिस्थितियों और प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत से दोनों परिवारों में शोक छा गया है। गांव में भी इस दुखद घटना को लेकर सदमे की स्थिति है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.