• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में लड़की से बर्बरता! पसलियां टूटने तक पीटा, रेप किया फिर गला दबाकर हत्या; आधा जला शव मिला

ByVijay Singhal

May 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में तीन दिन पूर्व अड़ींग नहर के पास युवती के अधजले शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि युवती की हत्या से पूर्व उससे दुष्कर्म किया गया था और इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। दुष्कर्म की बात को देखते हुए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। दुष्कर्म एक व्यक्ति द्वारा किया गया था या एक से ज्यादा द्वारा, इसका पता स्लाइड की जांच के बाद लगेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जिस दिन युवती का अधजला शव मिला था, उसके एक दिन पूर्व ही उसकी हत्या कर दी गई थी। यही नहीं जहां उसका शव मिला, हत्या वहां नहीं की गई, कहीं और की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करीब चार दिन पूर्व होना बताया गया है। युवती का शव 3 मई को मिला था और हत्या 2 मई को की गई थी। हत्या कहीं और करने का एक प्रमाण यह भी है की पसली में चोट लगने पर वहां से खून निकला है लेकिन जहां शव मिला, पुलिस के अनुसार वहां पर खून के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की हत्या गला दबाकर की गई थी। गौरतलब है कि तीन मई को अडींग नहर की पटरी पर करीब 19-20 वर्षीय एक युवती का अधजला शव सुबह लोगों ने पड़ा देखा। शव के पास ही उसकी जूती भी पड़ी थीं। युवती का चेहरे से नीचे का हिस्सा जला हुआ था। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। सूचना पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के नमूने कलेक्ट किये। युवती नीले रंग की जींस व गुलाबी रंग का टॉप पहने हुए थी। उसके कान में सोने की बाली थीं और उसके एक हाथ पर तीन स्टार बना टैंटू गुदा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की तीन पसली टूटी मिली हैं। इसका मतलब उसको बेरहमी से पीटा भी गया था। पसली में प्रहार के दौरान वहां खून भी निकला था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.