हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां तहसील छाता के अंतर्गत एक गांव के प्रसिद्ध मंदिर पर रहने वाले एक साधू भेषधारी पर एक मूकबधिर नाबालिग किशोर के साथ कुर्कम करने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। समीपवर्ती गांव में एक प्राचीन प्रसिद्ध आश्रम स्थित है। आश्रम पर काफी समय से रह रहे एक साधू भेषधारी पर समय-समय पर नाबालिग बच्चों को अपनी हवश का शिकार बनाने का मामला सामने आता रहा है। आरोप है कि शनिवार को साधू भेषधारी ने एक मूकबधिर नाबालिग किशोर को आश्रम के पीछे ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने की घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान होने पर किशोर बमुश्किल अपने घर पहुंचा। घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी इशारों में अपनी मां को दी। मां जब अन्य ग्रामीणों के साथ आश्रम पर पहुंची। तो उसने साधू भेषधारी को जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया है। वहीं परिजनों ने किशोर को स्थानीय हास्पिटल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों से वार्ता कर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। लेकिन मामले को लेकर अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
