• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में मकान का लेंटर गिरने से काम कर रहे 4 मजदूर दबे, पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला

ByVijay Singhal

Nov 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी जमुनाधाम में रविवार की शाम को हादसा हो गया। यहां एक मकान में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लेंटर गिर पड़ा। जिसके कारण काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर दबे मजदूर को बाहर निकाला। हाईवे थाना पुलिस के अनुसार जमुनाधाम काॅलोनी में अभय गुप्ता का मकान बन रहा है। इसमें बलवीर (52) पुत्र देवी सिंह निवासी पिपरौठ, फरह मजदूरी कर रहा था। दोपहर के समय ठेकेदार हसन मकान के दूसरे तल पर लिंटर डलवा रहा था। इसी दौरान शटरिंग की कुछ बल्लियां टूट गईं। इसे ठीक करने के लिए मजदूर बलबीर नीचे आया। बल्लियां ठीक करते समय निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। मजदूर बलबीर मलबे में दब गया। तीन और मजदूर भी चपेट में आने से चोटिल हो गए। मौके पर आसपास के लोग जुटे। आनन-फानन में अन्य मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा अवश्य दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.