हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन में राया उप अनाज मंडी में किसानों से धान की खरीद व्यापारी सस्ते दामों पर कर रहे हैं। इसे लेकर किसानों ने मंडी में हंगामा किया। किसानों का कहना था खैर मंडी एवं मथुरा की बड़ी मंडी में प्रति कुंतल साढ़े तीन हजार से ऊपर भाव से खरीदे जा रहे हैं। लेकिन राया की मंडी में तीन हजार से कम के भाव में धान खरीदे जा रहे हैं। कहा कि यह किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। किसान ऋषि सिंह, विजेंद्र सिंह, रनवीर, हरेंद्र सिंह, नीरज, महेश,अशोक, दलवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, भगवान सिंह आदि किसान धान बेचने के लिए मंडी आए हुए थे। किसानों का आरोप था कि व्यापारी बहाना बना रहे हैं कि राया मंडी को केआरवीएल कंपनी को सरकार द्वारा खरीद करने की मंजूरी नहीं मिली है। सभी किसान एकजुट होकर मंडी के गेट पर पहुंचे गेट बंद कर धरना प्रदर्शन करने लगे गए। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, चौधरी विक्रम सिंह, वेदप्रकाश, लक्ष्मीनारायण,आदि पदाधिकारी भी किसानों के सहयोग में पहुंच गए। मंडी में जमकर बवाल काटा। गेट बंद होने पर मंडी आने वाले ट्रैक्टर व अन्य वाहन वापस लौट गए कई घंटों तक हंगामा होने के बाद व्यापारियों के होश उड़ गए। व्यापारियों एवं मंडी के पदाधिकारियों के साथ किसानों की बैठक हुई किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा किसानों का कहना था कि हमारी फसल की कीमत पूरी नहीं मिलती। व्यापारियों को भी बुलाया गया राया मंडी में धान साढ़े छत्तीस सौ रुपए प्रति कुंतल के भाव से खरीदा गया। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी किसानों को सही भाव मिलने चाहिए। अगर किसानों के साथ कोई गड़बड़ी की गई तो मंडी परिसर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडी सहायक राजवीर सिंह यादव ने बताया कि किसान कंपनी के भाव से अधिक भाव की मांग कर रहे थे किसानों को संतुष्ट कर खरीद चालू कराई गई।राया मंडी में केआरवीएल कंपनी को भी खरीद करने की मंजूरी मिल चुकी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
