हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन कस्बे में डीएपी खाद वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था पैदा हो गई। सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे सैकड़ों किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान अमीरपुर निवासी बुजुर्ग किसान जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। सूचना मिलने के बाद भीड़ सुबह से ही समिति के बाहर कतार में लगी थी। कर्मचारियों द्वारा ताले खोलते ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। धक्का-मुक्की में जसवंत सिंह के पेट में चोट लगी और वे जमीन पर गिर गए। अन्य किसानों ने उन्हें संभाला और पानी पिलाया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ। स्थिति बिगड़ने पर समिति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को काबू में किया और किसानों को लाइन में लगाकर खाद वितरण शुरू कराया। बावजूद इसके, भीड़ इतनी अधिक थी कि अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सका। समिति कर्मचारियों द्वारा कमरों में ताले डालने से किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। अंततः उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
