• Mon. Feb 16th, 2026

महावन तहसील क्षेत्र में अलीपुर ड्रेन पर बनी पुलिया टूटने से ग्रामीणों ने मिटटी भरे डंपरों को रोका

ByVijay Singhal

Feb 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र से होकर निकल रहे जयपुर-बरेली बाईपास के निर्माण के लिए महावन से डंपरों द्वारा मिट्टी रोड पर डाली जा रही है। डंपर महावन से नगला पापरी होते हुए नगला खेंमा के समीप मिट्टी डाल रहे हैं। डंपरों के निकलने से अलीपुर ड्रेन पर बनी पुलिया टूट गई है। पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार को इस रास्ते से निकलने वाले आसपास के गांवों के लोग एकत्रित होकर रोड पर आ गए। मिट्टी से भरे डंपरों को रोक दिया। इसकी शिकायत एसडीएम महावन से की गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सविका शर्मा, कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया, तब जाकर डंपर जा सके। इस संबंध में एसडीएम महावन नीलम श्रीवास्तव ने बताया मथुरा-बरेली हाईवे पर एनएचएआई द्वारा काम कराया जा रहा है। मिट्टी डालने की अनुमति दी गई है। सड़क एवं पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सड़क एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया दो वर्ष पूर्व इसी रोड का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। इस दौरान प्रशांत, श्याम कुमार, वीरेंद्र सिंह, शिव कुमार, नागेश, भरत सारस्वत, कृष्णा, जीतू बघेल, तुहीराम, विट्टू, कुल्लू कृष्णा, बलवीर, भूरा, विजय ठाकुर, कैलाश ठाकुर, जितेंद्र गौरव आदि ग्रामीण मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.