हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव गजू स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजन ने ससुरालीजन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित गणेश पुरम निवासी पन्ना लाल ने 18 फरवरी 2018 को अपने पुत्र चंद्रभान और ईश्वर सिंह का विवाह गांव गंजू निवासी सेवन सिंह की पुत्री संतोषी व गीता से किया था। विवाह के बाद से दोनों बहनों ने ससुराल में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गीता के एक पुत्री हुई और वह फरवरी माह में मायके आ गयी। गत दिन ईश्वर अपनी पत्नी गीता को बुलाने के लिए ससुराल गंजू गया, जहां उसकी हालत खराब हो गयी। ससुरालीजन ईश्वर को लेकर लक्ष्मी नगर स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। पन्नालाल ने ससुर सेवन सिंह, सास गुलवीरी, साला श्रीकांत और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि मौत का कारण जानने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
