हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां के बठैन गेट पुलिस चौकी के अंतर्गत एक मोहल्ले से युवक विवाहिता को भगा ले गया। आक्रोशित लोगों ने एक-दूसरे के घर पर पथराव किया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक उसकी भतीजी को १० मार्च को सुबह फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित के चाचा ने पड़ोस के सागर, बनवारी, गिर्राज, डब्बू, भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इससे त्रस्त होकर पीड़ित परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों ओर से पथराव हुआ। एम महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
