• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां में युवक को वाहन ने कुचला, फिर ऊपर से रौंदती रहीं गाड़ियां

ByVijay Singhal

Apr 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस के पहुंचने तक कई वाहन शव के ऊपर से गुजर चुके थे। पुलिस ने शव के अवशेष को गठरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। राजमार्ग पर बाईपास तिराहे के समीप पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा रहे युवक को किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसके शव के कई हिस्से हो गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक कई वाहन शव को रौंद चुके थे। पुलिस ने किसी तरह शव के अवशेष को सड़क से समेटा और गठरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की हालत ऐसी नहीं रह गई है कि उसकी पहचान हो सके। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखा जाएगा। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अंतिम संस्कार कर देगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.