हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को दिनभर फाॅल्ट और फेस उड़ने तथा ट्रांसफाॅर्मर में खराबी के नाम पर घंटों तक आपूर्ति भंग रही। वहीं, सब्जी मंडी में शाम को विद्युत लाइन का एक तार टूटकर ई-बाइक पर गिर गया। गनीमत रही कि तीन लोगों को मामूली करंट लगा, प्राथमिक उपचार के बाद वह चले गए। बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सब्जी मंडी-मैन बाजार के बीच लोगों का आवागमन हो रहा था, तभी अचानक स्पार्किंग होने के बाद एक तार टूटकर बाजार में गुजर रहे एक ई-बाइक सवार के ऊपर गिर गया, जिससे तीन लोग चपेट में आ गए। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। तब बिजली बंद हुई। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे बिजलीकर्मियों ने तार को ठीक किया। दुकानदारों ने जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की। उधर, बुधवार की रात हुई तेज बारिश के चलते पंजाब बैंक के समीप ट्रांसफाॅर्मर एवं घंटाघर पर फाॅल्ट हो जाने से कई काॅलोनी की आपूर्ति बंद हो गई। रात्रि में 9 बजे ट्रांसफाॅर्मर में आतिशबाजी की तरह आग लगती रही। रात्रि में एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव, जेई अनूप गौड़ ने रात्रि 12 बजे वहां पहुंचकर फाॅल्ट ठीक कराया, तब जाकर रात्रि में साढ़े 12 बजे आपूर्ति शुरू हुई। इसके अलावा टाउन, आर-2, गोपाल बाग एवं एसटीडब्लू, आर-1 में फेस उड़ गए, फाॅल्ट होने से दिन भर बिजली लुका छिपी करती रही, वहीं कम वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes