• Mon. Feb 9th, 2026

गोवर्धन के गाँव बसोती में पति ने पीट-पीटकर पत्नी कर दी हत्याजमकर बरसाईं लाठियां, दरवाजा बंदकर रातभर शव के साथ सोया रहा

ByVijay Singhal

Nov 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव बसोती में नशे में पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मौत होने के बाद वह रातभर शव के साथ ही सोया रहा। सुबह होने पर वह फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह हो पाई। पुलिस ने मृतका नीलम के पति करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गोवर्धन पुलिस चौकी के इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया परिजनों ने पति, सास-ससुर सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। छटीकरा के रहने वाले बालकिशन ने 3 साल पहले अपने बेटी नीलम की शादी बसोंती के करन पुत्र कलुआ के साथ की थी। नीलम की डेढ़ साल की एक बच्ची गुड़िया भी है।
नीलम के भाई सोनू ने बताया कि करन नशे का आदी है। वह अक्सर नशे में बहन के साथ मारपीट करता था। बहन ने मायके में कई बार इसकी शिकायत भी की थी। मायके वालों ने बताया “करन रोजाना की तरह गुरुवार रात को भी नशे में घर लौटा था। ​​​​​​नीलम ने इसका विरोध किया तो वह झगड़ने लगा। इसके बाद पिटाई करने लगा। ससुरालियों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उनसे झगड़ने लगा। इस पर वे बच्ची को लेकर दूसरे कमरों में जाकर सो गए। इसके बाद करन ने लाठी से नीलम पर हमला कर दिया। वह ताबड़तोड़ लाठियां बरसाता रहा। इससे नीलम की मौत हो गई। इसके बाद करन कमरे का दरवाजा बंदकर रातभर शव के साथ सोया रहा। विवाहिता के भाई के अनुसार रात में पिटाई के दौरान करन ने उन्हें फोन किया था। कहा था कि अपनी बहन को ले जाओ। उसने पिटाई करने की बात भी कही थी। इस पर उसे समझाया गया था। इसके बावजूद उसने बहन को मार डाला। भाई के मुताबिक बेटी पैदा होने के बाद सास-ससुर भी बहन से झगड़ते थे।
पड़ोसियों ने बताया कि रात में नीलम की हत्या के बाद करन उसी कमरे में सो गया। परिजनों को लगा कि झगड़ा शांत हो गया है। शुक्रवार की तड़के करन कमरे से बाहर निकला। इसके बाद पड़ोसी को बताया “मैंने उसे मार डाला, इसके घर वालों को बता देना”। मायके वालों के अनुसार पड़ोसी ने ही वारदात की जानकार उन्हें दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि करन के पिता कलुआ खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं। करन अपने 2 भाइयों में बड़ा है। उसकी हरकतों से परिवार के लोग भी परेशान हैं। वह इलाके में छोटे-मोटे कार्य कर लेता था। उससे जो पैसे मिलते थे, उसे नशे पर खर्च करता था। हमेशा नशा करके ही घर लौटता था। इसके बाद घर में झगड़ता था। कई बार पड़ोसी भी बीच-बचाव करा चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.