• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन की तहसील समाधान दिवस में28 शिकायतों में केवल एक का हुआ मौके पर निस्तारण

ByVijay Singhal

Jan 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन विकासखंड परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। गोवर्धन ब्लॉक खंड कार्यालय के सभागार में साल के प्रथम माह के शनिवार को गोवर्धन समाधान दिवस लगाया गया जिसमें कुल 28 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील दिवस के रूप में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया जाता है। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी की मौजूदगी में सभी फरियादियों की फरियाद को संबंधित अधिकारी के द्वारा निस्तारण किया जाता है। वहीं सर्दी का असर तहसील दिवस पर दिखाई दिया। यहां सभी अधिकारी धूप में कुर्सी डालकर बैठे हुए नजर आये और जनता की समस्याओं को सुना। उपजिलाधकारी कमलेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई गई है। जिसमें से एक का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है। बाकी को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया है। जल्द से जल्द उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। यह शिकायतें विद्युत राजस्व पुलिस इत्यादि विभागों से संबंधित पाई गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.