• Wed. Feb 18th, 2026

गोवर्धन में गला दबाकर प्रेमी ने ही की थी महिला की हत्या

ByVijay Singhal

Dec 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र की बड़ी परिक्रमा में स्थित कृष्ण विहार काॅलोनी के एक मकान में सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि हुई है। इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने अब तक हिरासत में लिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा। इधर, महिला के मायके और ससुराल वालों ने मुकदमा दर्ज कराने तक से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला से उनका कोई नाता नहीं है। गोवर्धन थाने के दरोगा यशपाल ने इस संबंध में केस दर्ज कराया है। शम्मी निवासी टावरा, इस्माइलाबाद, कुरुक्षेत्र व हरजिंदर कौर (34) निवासी गांव जलवड़ा थाना इस्माइलाबाद कुरुक्षेत्र पिछले करीब 12 दिन से गोवर्धन में सहमति संबंध में रह रहे थे। बीते रविवार शम्मी, हरजिंदर को बेहोश अवस्था में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इधर, शम्मी को पुलिस ने हत्या करने की आशंका के तहत हिरासत में लिया। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा व इंस्पेक्टर विनोद बाबू मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे में नशे का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों की शादी हो चुकी है। मगर, अपने-अपने परिवार को छोड़कर तीन साल से एक साथ रह रहे हैं। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र से मथुरा आए थे। आपस में अक्सर अनबन होती रहती थी। इसी के चलते उसने हरजिंदर की हत्या कर दी। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.