हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। ए आर टी ओ मथुरा और भरतपुर ने ई रिक्शा चालकों गोवर्धन नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन मांगे। परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा की बढ़ती तादात को देखते हुए ई रिक्शा संचालन की व्यवस्था चार जोन में विभाजित की गई है। सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इसमें राधाकुंड, गोवर्धन, अन्यौर और जतीपुरा के 400 ई रिक्शा चलने की अनुमति होगी। आउटर में 500 ई रिक्शा चलेंगे। ए आर टी ओ मनोज कुमार वर्मा, एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ राम मोहन शर्मा, भरतपुर के ए आर टी ओ जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में गोवर्धन के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ई रिक्शा संचालकों की बैठक हुई। नगर पालिका के ईओ आलोक वर्मा ने ई रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन मांगे। एस डीएम कमलेश गोयल ने बताया कि ई रिक्शा चालक नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन करा लें, बिना नगर पालिका के रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा नहीं चलेंगे। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग को ग्रीन जोन में रखा है। इसमें राधाकुंड, गोवर्धन, आन्यौर, जतीपुरा के 400 ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन होंगे। सफेद ड्रेस कोड रहेगा। इसके अलावा 500 ई रिक्शा आउटर में चलेंगे। राजस्थान के पूंछरी, बरौली, सामई 38, भीम नगर, अन्यौर 38,जतीपुरा 38,नगला सांखी 19,राधाकुंड 57,गोवर्धन 210 और आउटर में 500 ई रिक्शा चलेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
