• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी विजेताओं को किया सम्मानित, प्रतियोगिता का हुआ समापन

ByVijay Singhal

Nov 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में चल रहे दो दिवसीय तृतीय खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खेल मैदान पहुंचे। जहां अवनीश अवस्थी ने विजेता महिला तीरंदाजों को पुरुस्कृत किया। वहीं जम्मू से अपनी टीम के साथ आई, आर्मलेस तीरंदाज शीतल आकर्षण का केंद्र रही। कस्बा गोवर्धन में चल रहे दो दिवसीय तृतीय खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाज प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। वहीं प्रतियोगिता के समापन दिवस पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने विजेता तीरंदाज महिलाओं को सम्मानित कर स्वर्ण पदक प्रदान किया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीरंदाज की शुरुआत के समय भारत का तीरंदाजी में 23वां स्थान था, जो अब विश्व में दूसरे स्थान पर है। तीरंदाजी को बढ़ाने में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ का योगदान अहम रहा है। तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करते हुए नौ दिवसीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कराने के अलावा उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी की बेहतरीन अकादमी स्थापित करने की घोषणा उन्होंने की। वहीं इस दौरान श्री अवस्थी ने कहा के तीरंदाजी वैज्ञानिक एवं एकाग्र चित्त होकर खेले जाने वाला खेल है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों का भरपूर सम्मान किया है। उन्होंने भविष्य में हर खिलाड़ी का मान सम्मान रखने का आश्वासन भी दिया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता ने कहा तीरंदाजी अनुशासन का खेल है जो जितना ज्यादा अनुशासित होगा उतना ही कुशल खिलाड़ी बनेगा।
1994 में उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी खेल की शुरुआत हुई तब यहां ढाई हजार खिलाड़ी हुआ करते थे अब 4000 खिलाड़ी हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, योगेंद्र सिंह राणा रामबाबू शर्मा, रामबाबू शर्मा विकास, सत्यदेव, मनोज, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राणा, समाजसेवी हरिमोहन शर्मा, कैलाश, सुरेश चंद्र, श्याम सुंदर उपाध्याय, भरत सिंह आदि का सहयोग रहा। सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर रिकर्व कैटेगरी में कोमलिका बारी झारखंड, अंशिका झारखंड, प्रिया वेस्ट बंगाल स्वर्ण पदक विजेता रहे। कंपाउंड कैटेगरी में पूर्वषा महाराष्ट्र, साक्षी चौधरी उत्तर प्रदेश, परनत कौर पंजाब स्वर्ण पदक विजेता रहे। उक्त क्रम में रजत पदक विजेता मधु उत्तर प्रदेश, सुमीन आसाम, तिशा पुनिया हरियाणा, किरण हरियाणा, कंपाउंड में सुमेना असम अवनीत कौर पंजाब ऐश्वर्या दिल्ली रजत पदक विजेता रहे। रिकर्व कैटेगरी में कांस्य पदक विजेता सीमा वर्मा गुजरात, तमन्ना हरियाणा, एवं भजन कौर हरियाणा रहे। कंपाउंड कैटेगरी के कांस्य पदक विजेता मधुलिका कुमारी झारखंड, रिया डागर दिल्ली, टीचिकिता तेलंगाना विजेता रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.