हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में अनाज मंडी में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 8 लाख की चोरी कर चोर फरार हो गए। चोरी की घटना मंडी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई। देर रात को गोवर्धन डीग रोड स्थित अनाज मंडी में अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में रखी अलमारी के ताले तोड़कर करीब 7 से 8 लाख रुपए की धनराशि चुराकर फरार हो गाए। वहीं लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरी की घटना कैद हो गई। चोरी घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सुचना पर सीओ राम मोहन शर्मा, थाना अध्यक्ष नितिन कसाना, डॉगस्कॉट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।चोरी की घटना की खुलासा को लेकर लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच में जुट गई। गोपाल अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडी में बीती रात्रि को करीब पौने दो बजे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकानों के अंदर रखी अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 7 से 8 लाख रुपए की चोरी हुई है। इसमें सूर्यनारायण एंड कंपनी, हरी ट्रेडर्स, दाऊजी ट्रेडर्स एंड कंपनी, महालक्ष्मी ट्रेडर्स एंड कंपनी, सुरेश चंद्र ट्रेडर्स एंड कंपनी, ओम ट्रेडर्स एंड कंपनी, जेपी ट्रेडर्स एंड कंपनी आदि दुकानों में रखी अलमारियों के ताले तोड़े गाए हैं। पुलिस, डॉग स्कवॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
