• Sun. Feb 15th, 2026

फिल्मी स्टाइल में इनकम टैक्स आफिसर बनकर आए, ट्रक से तेल का कर्टन लूट ले गए कार सवार बदमाश

ByVijay Singhal

Nov 22, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कार सवार तीन बदमाशों ने हाईवे स्थित वृंदावन कट पर एक कंटेनर को रुकवाकर उससे तेल का कर्टन लूट ले गए। बदमाशों ने खुद इनकम टैक्स आफिसर बताया था। पीड़ित ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल कर मुकदमा दर्ज करके कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एक कंटेनर पश्चिम बंगाल से पंजाब हेयर आयल के कर्टन लेकर जा रहा था। वृंदावन कट के पास बुधवार रात साढ़े 12 बजे पीछे से एक कार आई। कार में तीन लोग सवार थे। कंटेनर चालक को खुद को इनकम टैक्स आफिसर बताया।इसके बाद सामान चेक कराने को कहा। चालक ने बताया कि कंटेनर में हेयर आयल भरा है। कार सवारों ने एक कर्टन छीन लिया और मांट टोल पर आकर मिलने की बात कह फरार हो गए। कर्टन की कीमत करीब दो हजार रुपये बताई जा रही है। कंटेनर चालक ने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज करके कार सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.