हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव नोगांव एवं पैगाम सहित कई अन्य गांव मे साफ नजर आ रहा है कि खेतों में मौजूद फसल दैवीय आपदा से पूरी तरह से नष्ठ हो चुकी है। वही खेतो में मौजूद किसान अपनी बर्बाद फसल पर आंसू बहा रहा है। किसानों का कहना है कि पैसा कर्ज पर लेकर फसल की बुबाई की गई थी। ताकि कुछ फायदा मिल जाएगा। और कर्जदार का कर्ज बापिस हो जाएगा। लेकिन ऐसी स्थिति में किसान और कर्ज में डूब गया है। किसानों का यह भी कहना है की खेतो में खड़ी गेंहू और सरसों की पूरी फसल खत्म हो चुकी है। जिसको लेकर किसानों ने सरकार से बर्बाद हुई फसल का आंकलन कराकर मुआबजा दिलाये जाने की मांग की है। जिससे किसानों को राहत मिल सके। अब किसानों की नजर प्रशासन की तरफ है।
पिछले दो दिनों से बिन मौसम बरसात ने किसानों की गेंहू और सरसों की फ़सल को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। छाता तहसील क्षेत्र के ज्यादातर गाँव मे किसानों के खेतों में खड़ी फसल बारिश के पानी के भर जाने की वजह से खेतों में लेट गई है। जिसके कारण किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
