• Fri. Mar 13th, 2026

बरसाना में नाबालिग ने दो दोस्तों को कुंड में धक्का देकर उतारा मौत के घाट

ByVijay Singhal

Mar 13, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्र ने अपने ही दो दोस्तों को कुंड में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का राजफाश उस समय हुआ, जब कुंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई। वीडियो में आरोपित छात्र अपने दोस्तों को पानी में धक्का देता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। नंदगांव के मीना नगर निवासी 15 वर्षीय सक्षम और ऑफिसर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय रवि 11वीं कक्षा के छात्र थे। उनका एक दोस्त, जो नौवीं कक्षा का छात्र है, 25 फरवरी को दोनों को अपने साथ बरसाना की लठामार होली दिखाने ले गया था। होली देखने के बाद तीनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आशेश्वर महादेव स्थित कुंड पर तीनों नहाने के लिए रुक गए। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपित छात्र पहले सक्षम का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए पानी की ओर ले जाता है और फिर उसे कुंड में धक्का दे देता है। इसके बाद वह रवि को भी धक्का देकर गहरे पानी में गिरा देता है। दोनों लड़के करीब 45 सेकेंड के भीतर पानी में डूब गए। घटना के बाद आरोपित आराम से सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आया और वहां से निकल गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपित दोनों मृतकों के घर पहुंचा और स्वजन को बताया कि नहाते समय पैर फिसलने से दोनों कुंड में गिर गए और डूब गए। पुलिस ने पहले सक्षम का शव बरामद किया, जबकि दूसरे दिन रवि का शव कुंड से निकाला गया। सक्षम के पिता रामकिशन ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में होनहार था और घर का इकलौता बेटा था। वहीं रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शव मिलने पर सक्षम की फटी हुई टीशर्ट देखकर स्वजन ने हत्या की आशंका जताई थी।बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर नाबालिग आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.