• Thu. Oct 30th, 2025

बांके बिहारी कॉरिडोर में स्थानीय लोगों ने किया बुद्धि-शुद्धि हवन, बोले- सरकार फैसला वापस नहीं लेगी तो प्रदर्शन उग्र होगा

ByVijay Singhal

Jan 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बांके बिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन 7वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार के सामने कॉरिडोर की रूपरेखा बनाने वाले अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। कॉरिडोर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों से पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास इस तरह होगा जिससे किसी को कोई समस्या नहीं आएगी। बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में मंदिर के मुख्य द्वार के पास बुधवार को प्रदर्शनकारी जुटे। यहां उन्होंने आधे घंटे मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। हवन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने भगवान बांके बिहारी से गुहार लगाई कि सरकार अपने तानाशाह रवैया को छोड़कर ब्रजवासियों की मनोस्थिति को समझे। जल्द ही कॉरिडोर बनाने के निर्णय को वापस ले। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला तो शांतिपूर्ण चल रहा प्रदर्शन उग्र हो सकता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वृंदावन का महत्व कुंज गलियों और उनके पौराणिक महत्व, संस्कृति से है। न कि कॉरिडोर से। वृंदावन का पौराणिक महत्व बरकरार रखा जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अन्य सुझावों पर भी अमल किया जाए। इसके अलावा कॉरिडोर के स्थान पर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था बनाने पर ध्यान दिया जाए। प्रदर्शन के बीच बुधवार की देर शाम पूर्व ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृंदावन से विधायक श्रीकांत शर्मा वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी स्थान पर मंदिर के गोस्वामी, व्यापारी और तीर्थ पुरोहित से मुलाकात की। विधायक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ से बात की। इस पर CM ने कहा कि ब्रज का पुरातन स्वरूप है, उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्थानीय लोगों का सम्मान बना रहे, यह सरकार की प्राथमिकता है। विधायक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ वृंदावन के अन्य प्राचीन धार्मिक महत्व के मंदिरों पर जाएं। ऐसी व्यवस्था की जाएगी। प्रयास रहेगा कि विकास कार्यों में ब्रजवासियों की सहभागिता रहे। ब्रज में जो काम होंगे, वह सभी की सहमति से होंगे। किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वह ब्रजवासियों के साथ हैं, वह खुद ब्रजवासी हैं। विधायक श्रीकांत शर्मा से मुलाकात के दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, बाल कृष्ण गोस्वामी, आभास गोस्वामी, व्यापारी नीरज गौतम, अमित गौतम, सुभाष खंडेलवाल, गोविंद खंडेलवाल, अलौकिक शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.