• Sat. Feb 14th, 2026

बलदेव के गांव में गेहूं के लिए बेटे ने पिता को मार दी गोली; छोटे भाई को भी जमकर पीटा

ByVijay Singhal

Oct 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला गिरधर में बृहस्पतिवार शाम अपने हिस्से का गेहूं लेने पहुंचे पिता को बेटे ने गोली मार दी। बचाव में आए छोटे भाई को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। थाना बलदेव के गांव नगला गिरधर निवासी महावीर पारिवारिक झगड़े के कारण छोटे बेटे राकेश व पत्नी कमलेश के साथ बलदेव में रहते हैं। बृहस्पतिवार को गांव में मकान पर अपने हिस्से के गेहूं लेने के लिए पहुंचे। बड़े बेटे हरिओम की पत्नी ने उन्हें रोकते हुए पति को बुला लिया। हरिओम ने मौके पर आकर पिता को गेहूं देने से मना कर दिया। इससे दोनों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। आरोप है हरिओम ने पिता महावीर पर गोली चला दी, पैर में गोली लगने से वह घायल हो गये। पिता को बचाने आए छोटे बेटे राकेश को भी हरिओम ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। बेटा राकेश पिता महावीर को घायल अवस्था में बलदेव थाने लाया। जहां से पुलिस ने सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार महावीर छोटे बेटे राकेश के साथ बलदेव में रहते हैं जबकि बड़ा बेटा हरिओम व रूपेश गांव में रहते हैं। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। डॉक्टर के अनुसार रिपोर्ट में गोली नहीं लगी है। कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.