हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के दो मंजिल से नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दो मंजिल से नीचे फेंक दिया जबकि ससुराल वालों का कहना है कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी न भेजने पर वह रैलिंग से लटक गई और गिर गई। शुक्रवार को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रियंका के परिजन डीएम ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। बताया जाता है आगरा के शाह नगर टेढ़ी बगिया ट्रांस यमुना नगर के रहने वाले महावीर सिंह ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 14 महीने पहले 16 फरवरी 2023 को मथुरा के बलदेव इलाके के मंगला सराय गांव के रहने वाले सत्यवीर के बेटे हर्ष से की थी। शादी में महावीर ने करीब 50 लाख रुपए खर्च किए। जिसमें 8 लाख रुपए नगद एक बोलेरो और एक मोटर साइकिल दी थी। प्रियंका के पिता महावीर का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुर सत्यवीर BSF में तैनात हैं। जिसकी वजह से वह रौब में रहते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर मामला परिवार कोर्ट में भी पहुंचा। जहां 20 अक्टूबर 2023 को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गर्भवती महिला प्रियंका के रैलिंग से लटकने और गिरने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें प्रियंका जमीन से करीब 25 फीट ऊपर रैलिंग से लटकी दिखाई दे रही है। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। करीब 23 सेकंड लटके रहने के बाद उसका हाथ अचानक रैलिंग से छूट जाता है और वह नीचे गिर जाती है। 6 माह की गर्भवती प्रियंका के गिरने के कारण पसली टूट गई और उसके जांघ व आंख में चोट आई।

प्रियंका को गंभीर हालत में उसके मायके वाले लेकर मथुरा जिला अस्पताल लाए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रियंका के भाई का आरोप है कि जब वह अपनी बहन को लेकर अस्पताल आ रहे थे उस दौरान सत्यवीर, देवेंद्र, बनवारी लाल, रीना, हर्ष और काका ने उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ित प्रियंका के पिता महावीर ने बताया कि वह 25 अप्रैल से प्रियंका से बात करने के लिए फोन कर रहे थे। लेकिन ससुराल वाले बात नहीं करा रहे थे। 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ प्रियंका की ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि उनकी बेटी दो मंजिल ऊपर रैलिंग से लटक रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
