हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव जंघावली में रात थाना पुलिस और अपराधी असरु पुत्र असरुद्दीन के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए। इस मौके पर बदमाश ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबाब में फायरिंग करते हुए पुलिस टीम के सहयोग से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश असरु घायल हो गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शातिर अपराधियों एवं घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराधी या तो अपराध करना छोड़ दे या मथुरा में रहिना छोड़ दे। पुलिस की इस कार्यवाही से शेरगढ़ थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस गिरफ्तार बदमाश के साथ घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्य लोगो की तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ ने घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। जिसने थाना क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। काफी समय से वह वांछित चल रहा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
