हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया पुलिस ने मुठभेड़ में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रुपए और तमंचा की बरामदगी के लिए उसे लेकर गई थी, जहां से उसने भागने की कोशिश की।
एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन ने बताया कि राया कस्बे में 14 फरवरी को रामफूल सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम इटोली ने अपने खाते से चेक के माध्यम से 1 लाख रुपए निकालकर अपनी मोटरसाइकिल पर टंगे थैले में रख लिए थे। इस पर एक व्यक्ति उन पैसों को निकाल कर फरार हो गया था। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पैसे निकालकर भागे बदमाश का चेहरा आ गया। इस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्यारे लाल पुत्र विशंभर निवासी ग्राम मनोहरपुर कास्त थाना मडराक अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पैसे की बरामदगी के लिए पुलिस नीम गांव रोड पर अभियुक्त को ले गई थी, जहां पैसे और तमंचा छुपा रखा था। अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जो अभियुक्त के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि लूट चोरी और डकैती की घटनाओं के रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत इस लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बताया गया है कि 1 साथी भागने में सफल रहा है। घायल बदमाश के कब्जे से 20,000 की नगदी, तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
