• Fri. Feb 13th, 2026

सुधर जाओ, थाना और चौकी को कर दूंगा निलंबित

ByVijay Singhal

Apr 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुधर जाओ, वर्ना पूरा थाना और पूरी चौकी निलंबित करनी पड़ेगी। यह बात वायरलैस से एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने शनिवार की सुबह 9 बजे डीगगेट पर काफिला जाम में फंसने के बाद कही। उसके बाद तो गोविंदनगर पुलिस कप्तान के तेवर देखकर जुटी तो करीब 152 ई-रिक्शा पकड़ लिए। इसके बाद तो थाने समेत चौकियों पर ई-रिक्शा छुड़वाने के लिए जमावड़ा लगा रहा। एसएसपी शनिवार की सुबह थाना गोविंदनगर के डीगगेट से गुजर रहे थे। इसी बीच दो बार जाम में उनका काफिला रुकने पर एसएसपी का पारा चढ़ गया। देर न करते हुए उन्होंने वायरलैस से थाना गोविंदनगर के एसएचओ ललित भाटी को फटकार लगाई। इसके बाद एसएचओ हरकत में आए तो तत्काल चौकी प्रभारियों को ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के लिए फरमान जारी कर दिया। फिर क्या था, ताबड़तोड़ ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। करीब 152 ई-रिक्शा थाना गोविंदनगर पुलिस ने सीज और चालान कर दिए। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि ई-रिक्शा यातायात में बाधा बनेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.