• Mon. Feb 16th, 2026

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, आगे अदालत तय करेगी केस के बिंदू

ByVijay Singhal

Nov 8, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर दाखिल याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में करीब डेढ़ घंटे तक मामले की सुनवाई चली. हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल अमेंडमेंट एप्लीकेशन सुनवाई हुई. सुनवाई की अगली तिथि पर एएसआई की ओर से भी जवाब दाखिल किया जाएगा। पक्षकार माता रुक्मिणी देवी की वंशज नीतू चौहान की ओर से रिज्वाइंडर एफीडेविट दाखिल किया गया है।हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 दिसंबर नियत की है।अब 12 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे जस्टिस अवनीश सक्सेना की सिंगल बेंच मामले की सुनवाई करेगी. केस से जुड़े अधिवक्ता डॉ ए पी सिंह के मुताबिक अगली सुनवाई के बाद इस केस के बाद बिंदु भी अदालत तय कर सकती है।गौरतलब है कि मथुरा विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अक्टूबर 2023 से सुनवाई चल रही है. इन अर्जियों में शाही ईदगाह मस्जिद को अतिक्रमण बताते हुए मंदिर पक्ष को जमीन का कब्जा सौंपने की मांग की गई है। मंदिर के जीर्णोद्धार और स्थाई निषेधाज्ञा के लिए कुल 18 सिविल वाद दायर किए गए हैं। हाई कोर्ट अयोध्या विवाद की तर्ज पर सीधे तौर पर मुकदमे की सुनवाई कर रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.