हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में मिलावटी पेड़ों की बिक्री को लेकर चल रहे अभियान के बीच सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने रविवार को पेड़ा विक्रेताओं की दुकानों पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान दूषित पाए जाने पर 664 किलोग्राम पेड़ा नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान पेड़ा और मिल्क केक के कुल सात नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। नगर में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास पेड़ा विक्रेताओं के यहां मिलावटी खोए के पेड़े के मुद्दे पर हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने लगातार लोगों को चेताया। इसके बाद एफएसडीए के अधिकारियों की नींद टूटी और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मंदिर क्षेत्र की दुकानों पर पहुंची तो दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना शर्मा ने तीन दुकानों से पेड़े के तीन नमूने जांच के लिए भरे। वहीं विद्यापीठ चौराहा स्थित दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र, रामनरेश और मोहर सिंह ने पेड़ा के तीन तथा मिल्क केक का एक नमूना भरा। इस दौरान कई दुकानों से मिलावटी और दूषित पेड़ा जब्त किया गया। विभागीय अधिकारियों ने 664 किलोग्राम दूषित पेड़े को नष्ट कराया। इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।
