हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। तहसील छाता के कोसीकलां क्षेत्र के राजमार्ग किनारे बने अवैध बिना लाइसेंस के खुले वाहन धुलाई सेंटरों पर छापा मारा गया।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्ग को सुंदर आकर्षित, एवं सभी सुविधाओ से युक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। राजमार्ग किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण, राजमार्ग पुल के नीचे खड़ी अवैध ढकेलो, राजमार्ग के सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों को सुविधा देने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी कार्यवाही कर रहे है।
तहसील छाता के कोसीकला क्षेत्र के राजमार्ग किनारे बिना लाइसेंस के खुले वाहन धुलाई सेंटरों पर जिले नायब तहसील दार अधिकारी की मौजूदगी में कार्यवाही की गई। इस मौके पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने धुलाई सेंटरों से बाहर राजमार्ग पर आने वाले गंदे पानी, और कीचड़ की वजह से सेंटरों को लाइंसेंस न होने के चलते बंद कराया। टीम के अधिकारियों ने धुलाई सेंटर चालको से कहा की किसी भी परिस्थिति में धुलाई सेंटरों को राजमार्ग किनारे नही चलने दिया जाएगा। धुलाई सेंटरों से निकलने वाले पानी की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगरा से दिल्ली आने जाने वाहन यात्रियों की असुविधा की वजह से यह कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान राजमार्ग प्राधिकरण ने अपनी टीम के सहयोग से दर्जनों धुलाई सेंटरों पर तोड़फोड़ की कार्यवाही करते हुए बंद कराया। इस मौके राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा की इस कार्यवाही को लेकर धुलाई सेंटर संचालको को नोटिस दिए जा चुके है। लेकिन धुलाई सेंटर संचालको की मनमानी की वजह से जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यवाही की गयी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
