• Sat. Feb 7th, 2026

अवैध वेंडर के ‘शाैक’ ने थमा दिए पटरी पर दौड़ती ट्रेन के पहिए, धुएं से ‘हवा’ हुई मथुरा में गोंडवाना एक्सप्रेस की रफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चलती ट्रेन में बीड़ी पीना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पूरी ट्रेन की रफ्तार भी रोक सकता है। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस एक्सप्रेस में एक अनाधिकृत वेंडर की लापरवाही के कारण ऐसा ही कुछ हुआ।
वेंडर द्वारा पी गई बीड़ी के धुएं से ट्रेन का आधुनिक ‘स्मोक सेंसर’ सक्रिय हो गया, ट्रेन को भूतेश्वर स्टेशन के पास आपातकालीन स्थिति में रोकना पड़ा। बीड़ी के धुएं से गोंडवाना एक्सप्रेस की रफ्तार हवा हो गई।
स्मोक सेंसर सक्रिय होने से 17 मिनट थमी रही ट्रेन
जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में गुरुवार रात 2.47 बजे आरपीएफ को आग लगने की सूचना मिली। आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में चल रहे आरपीएफ स्टाफ प्रियवत दहिया ने बताया कि भूतेश्वर-वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के मध्य स्मोक सेंसर एक्टिवेट हुआ था। इस कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। कोच संख्या बी-2 की गैलरी में खड़े अनाधिकृत वेंडर बीड़ी पी रहा था। ट्रेन के स्मोक सेंसर को बंद करना पड़ा। ट्रेन करीब 17 मिनट खड़ी रही और रात 3.04 बजे रवाना हुई। वेंडर इंद्रपाल निवासी लीलाधर का पुरा मैथाना थाना सराय, छौला, मुरैना पर कार्रवाई की गई है। थाना आरपीएफ प्रभारी यूके कौशिक ने बताया कि वेंडर के पास चाय की बिक्री के लिए कोई अधिकार पत्र नहीं था। ट्रेन करीब 17 मिनट खड़ी रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.