• Fri. Feb 13th, 2026

वृंदावन की सड़कों पर चल रही अवैध वाहन पार्किंग

ByVijay Singhal

Feb 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रवेश मार्गों और बांकेबिहारी मंदिर के आसपास सहित कई क्षेत्रों में अवैध वाहन पार्किंग संचालित हो रही हैं। इन पार्किंगों में श्रद्धालुओं से मनमाना पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है, जबकि नगर निगम बेखबर है। नगर के हरिनिकुंज चौराहा के समीप मार्ग पर, विद्यापीठ चौराहा पर, किशोरपुरा मार्ग, तेलीपाडा क्षेत्र, परिक्रमा मार्ग, हरिजन बस्ती मार्ग अवैध पार्किंग चल रही हैं। इन पार्किंगों में कार और बाइक पार्किंग शुल्क 50 से 100 रुपये लिया जा रहा है। लंबे समय से सड़कों पर चल रही अवैध पार्किंगों की नगर निगम द्वारा अनदेखी की जा रही है। इससे जहां एक तरफ मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी ने बताया कि वृंदावन में कई स्थानों पर अवैध पार्किंग चल रही हैं। इनमें से अधिकांश पार्किंग सड़कों पर चल रही है। इन पार्किंगों में वाहन स्वामियों से मनमाना शुल्क वसूल किया जा रहा है। इस ओर नगर निगम को ध्यान देने की आवश्यकता है। संयुक्त नगर आयुक्त मयंक कुमार यादव ने बताया अवैध पार्किंगों का सर्वे कराया जा रहा है। सड़क पर पार्किंग नहीं चलाई जा सकती। ऐसा पाए जाने पर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अपने स्थान पर पार्किंग चलाता है वह निगम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.