• Sun. Feb 8th, 2026

मथुरा के गांव जरारा में श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा,बारिश में तिरपाल पकड़कर करना पड़ा महिला का दाह संस्कार

ByVijay Singhal

Jan 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम जरारा में सार्वजनिक श्मशान भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पास के किसानों ने श्मशान की भूमि को काटकर अपने खेतों में मिला लिया है, जिससे गांव में अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त और सुरक्षित स्थान नहीं बचा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जूनियर स्कूल के पास जरारा-सुरीर रोड स्थित श्मशान भूमि राजस्व अभिलेखों में खसरा संख्या 349 में दर्ज है। इसके पास ही खसरा संख्या 350 में एक पोखर दर्ज है। आरोप है कि किसानों द्वारा बार-बार पैमाइश के बावजूद श्मशान भूमि का कटान कर उसे खेतों में शामिल कर लिया गया है, जिससे वर्तमान में श्मशान की भूमि बहुत कम रह गई है। हाल ही में 27 जनवरी 2026 को गांव में एक महिला की मृत्यु हो गई। बारिश के चलते श्मशान भूमि पर ग्रामीणों को तिरपाल पकड़कर दाह संस्कार करना पड़ा। इस घटना से गांववासियों में गहरा रोष है।ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान भूमि की पैमाइश के लिए वे कई बार तहसीलदार मांट और उपजिलाधिकारी मांट को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को पैमाइश के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन आरोप है कि लेखपाल द्वारा अब तक पैमाइश नहीं की गई है।इसके साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 350 में दर्ज पोखर के सौंदर्यीकरण अथवा पक्के घाट निर्माण के लिए शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बावजूद वर्तमान प्रधान द्वारा बिना अनुमति अपने स्तर से कार्य शुरू करा दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.