• Sat. Feb 14th, 2026

बाँकेबिहारी मन्दिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर पुलिस की अवैध वसूली

ByVijay Singhal

Apr 10, 2023
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप

मथुरा। वृन्दावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज ने पुलिसकर्मियों पर वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध सुविधा शुल्क लेने का गंभीर आरोप लगाया है, गोस्वामी समाज ने मंदिर प्रबंधन से वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव की मांग की है, ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर दो और तीन से प्रवेश कराया जाता है ।
श्रीबाँकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक और चार निकासी के लिए नियत है, गेट नंबर पांच वीआईपी दर्शन के लिए आरक्षित किया गया है, जिसपर बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी के साथ मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी तैनात रहते हैं, शनिवार को मंदिर के करीब दो दर्जन से अधिक सेवायत गोस्वामियों ने एकराय होकर गेट नंबर पांच पर तैनात पुलिसकर्मियों और मंदिर कर्मचारियों पर अवैध सुविधा शुल्क लेकर वीआईपी द्वार से प्रवेश कराने का आरोप लगाया, गोस्वामी समाज का कहना है कि कुछ लोगों की वजह से मंदिर के गोस्वामी समाज पर पैसे लेकर दर्शन कराने के आरोप लग रहे हैं, उन्होंने मंदिर प्रबंधन से वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव की मांग की है

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.