हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा राया के कटरा बाजार रेतिया टीले पर दुकान निर्माण के लिए की जा रही खुदाई से स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है। टीले की गहराई तक की जा रही खुदाई से ऊपर बने पुराने मकानों में दरारें आ गई हैं। प्रभावित मकान मालिक श्याम मोहन के अनुसार खुदाई के बाद से उनके मकान की दीवारों में बड़ी दरारें दिखाई देने लगी हैं। बरसात के मौसम में उनका परिवार भय में जी रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। श्याम मोहन ने 17 अगस्त को एसडीएम मांट को लिखित शिकायत भी की। लेकिन नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों का कहना है कि बरसात में मिट्टी खिसकने से बड़ी जन-धन हानि की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य रोकने और स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों को डर है कि कहीं यह क्षेत्र मथुरा के माया टीला जैसी घटना का शिकार न हो जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
