• Tue. Feb 24th, 2026

गोवर्धन में बन रही अवैध कॉलोनी सील

ByVijay Singhal

Feb 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए गोवर्धन रोड पर नहर के पास लगभग 35 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को सील कर दिया। कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि श्याम सिंह और हेमंत अग्रवाल की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के सड़क, बाउंड्रीवाल और बिजली पोल लगाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामले में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद दर्ज किया गया था। बताया गया कि नोटिस के बावजूद निर्माणकर्ताओं ने सुनवाई में उपस्थित होकर कोई जवाब पेश नहीं किया। इसके बावजूद स्थल पर 12 कॉटेज (विला), वॉच टावर, कार्यालय और मुख्य गेट का निर्माण कार्य जारी रखा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन 12 कॉटेज, वॉच टावर और कार्यालय को सील कर दिया है। सचिव ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के कॉलोनी विकसित करने या निर्माण कराने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.