• Mon. Feb 16th, 2026

आईजी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाज गैंग द्वारा पुलिस को दी गई चुनौती की खबर आईजी तक पहुंच गई। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक बने यमुना एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाज गैंग सक्रिय है। ये बदमाश रात के अंधेरे में सुनसान इलाके में तेज रफ्तार दौड़ती कार पर पत्थर फेंकते हैं। कार के रुकने पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। मथुरा में 4 दिन में 2 वारदात हुईं हैं। इसमें दिल्ली के इंजीनियर और मथुरा के परचून कारोबारी से लूटपाट की गई है। इन वारदातों के बाद हाईवे पर रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। फिरोजाबाद के रहने वाले रामविलास परचून की दुकान करते हैं। 1 जून की देर रात वह अपनी एक्सयूवी 300 कार से दिल्ली से वापस फिरोजाबाद लौट रहे थे। रामविलास के साथ कार में दिल्ली निवासी फुफेरा भाई अभिषेक, साला सनी और भतीजा निगम भी थे। रात करीब 12 बजे रामविलास जैसे ही थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन संख्या 107 के समीप पहुंचे कि तभी एक पत्थर तेजी से आ कर उनकी कार पर लगा। पत्थर बोनट पर लगा। जिसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर बाद कार में कुछ दिक्कत हुई। रामविलास ने जब कार रोकी तो 5 बदमाश आ धमके और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। रामविलास ने बताया कि 5 बदमाशों में से 3 ने चेहरा स्वाफ़ी से ढक रखा था जबकि 2 के चेहरे खुले हुए थे। 29 मई को यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने दिल्ली के इंजीनियर को अपना शिकार बनाया था। शैलेंद्र पत्नी मुन्नी, ड्राइवर राकेश और परिवार के सदस्य मोहित के साथ कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सुरीर क्षेत्र में पत्थर बाज लुटेरों ने शैलेंद्र सिंह की कार पर पत्थर फेंककर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। अचानक चलती कार पर पत्थर आकर लगने पर जब रोककर देखा तो बदमाशों ने चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शैलेंद्र की पत्नी मुन्नी के कानों के टॉप्स, चैन, तीन अंगूठी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने शैलेंद्र, मोहित और राकेश के पास मौजूद नगदी को भी लूट लिया था। बदमाश किस तरह आपस में बात कर रहे थे? उनका हुलिया कैसा था? वारदात के बाद वो किस तरफ भागे? ऐसे कई सवालों के जवाब मथुरा पुलिस ढूंढ रही है। अभी ये भी नहीं पता चला है कि ये बदमाश लोकल के हैं या किसी दूसरे जिले से आकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। CCTV भी देखे जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर 4 दिन के अंदर 2 वारदात होने से पुलिस हरकत में आ गई। शुक्रवार को आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार मथुरा पहुंच गए। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे पर एसएसपी शैलेश पांडे के साथ मिलकर दोनों वारदात स्थल का निरीक्षण किया। आईजी दीपक कुमार ने एसएसपी को दोनों वारदातों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों लूट की वारदात का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.